डोनाल्ड ट्रंप का दावा “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत, ईरानी जनता के लिए बड़ा मौका’

डोनाल्ड ट्रंप का दावा “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत, ईरानी जनता के लिए बड़ा मौका’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की है ट्रंप ने लिखा, “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है.” उन्होंने इस घटनाक्रम को ईरान के लोगों के लिए न्याय और उन अमेरिकियों और अन्य लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई के नेतृत्व में नुकसान पहुंचाया गया था. ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता हमारी खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए और दावा किया कि यह ऑपरेशन इजरायल के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था

Israel strikes Iranian state TV, warns people to evacuate Tehran after  accusing Iran of targeting civilians - CBS News

उन्होंने आगे कहा कि खामेनेई के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मारे गए और वह कुछ भी नहीं कर सकते थे. इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यह ईरानी जनता के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका है. उन्होंने दावा किया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड और सुरक्षा बलों के कुछ लोग इम्युनिटी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं अभी तो उन्हें इम्युनिटी मिल गई है लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी.

Israel strikes Iran, hitting nuclear facility and killing military chiefs  and scientists | Middle East Eye

ट्रंप ने सैन्य दबाव जारी रखने का संकेत देते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए जब तक आवश्यक होगा तब तक भारी और सटीक बमबारी जारी रहेगी. ईरान ने खामेनेई की मौत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है

‘खामेनेई का शव बरामद’ 

एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का शव बरामद कर लिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन ने 1989 से ईरान पर शासन कर रहे नेता को निशाना बनाने के लिए इजरायल के साथ मिलकर काम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *