श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, जीतकर भी हार गया पाकिस्तान

श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, जीतकर भी हार गया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है. श्रीलंका पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था, जो इस मैच को जीत तो नहीं पाया लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से जरूर रोक लिया. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका को 147 रनों पर रोके, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने ऐसा बवाल मचाया कि सेमीफाइनल के सारे समीकरण धरे के धरे रह गए

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण कुछ ऐसा था कि उसे कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी. इसलिए पाक टीम को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका 147 रनों से आगे ना बढ़ पाए. एक समय श्रीलंका ने पहले 2 विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन पहले पवन रत्नायके का अर्धशतक आया, जिन्होंने 37 गेंद में 58 रनों की पारी खेली.

चूंकि पाकिस्तान, श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकने में नाकामयाब रहा, इसलिए वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. दूसरी ओर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बना ली है.

दासुन शनाका ने छीनी जीत

पाकिस्तान के लिए एक समय उम्मीद बनी हुई थी कि वह श्रीलंका को 147 रनों के भीतर रोक सकता है, लेकिन कप्तान दासुन शनाका की 76 रनों की तूफानी पारी ने पाकिस्तान की सारी उम्मीदों को समाप्त कर दिया था. शनाका ने 31 गेंद में 76 रन बनाए और इस दौरान 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

अंतिम ओवर में श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी. सामने शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, जिन्होंने पहली 5 गेंदों पर 22 रन दे दिए थे. नतीजन श्रीलंका को अंतिम गेंद पर एक छक्का चाहिए था. अफरीदी ने बिल्कुल वाइड लाइन के करीब यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसे वाइड समझकर शनाका ने खाली जाने दिया. इस तरह श्रीलंका को 5 रनों की हार मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message