जयपुर, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में अजमेर से प्रदेशवासियों को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत के 43 प्रमुख कार्यों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात दी।
रोजगार की सौगात: बूंदी में 392 युवाओं के साकार हुए सपने, बांटे गए नियुक्ति पत्र कुंभा स्टेडियम स्थित टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य जिला स्तरीय समारोह में 392 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला स्तरीय समारोह के दौरान अजमेर में आयोजित हुए मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। उपस्थित युवाओं और अतिथियों ने बड़ी स्क्रीन पर इस प्रसारण को देखा और सरकार की इस पहल की सराहना की।








