पाली, जिला प्रशासन एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) पाली के तत्वाधान में आयोजित ‘राजसखी मेला’ पर रहा। स्थानीय हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आज शुक्रवार को मेले का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे कलाकारों द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता , राजीविका के कार्मिक मौजूद रहे।
मेले के शुरुआती 6 दिनों में समस्त स्टालों से कुल 1509710 रुपये की सामूहिक बिक्री दर्ज की गई थी, लेकिन मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 26 फरवरी को ही अकेले एक दिन में 459413 रुपये की शानदार बिक्री हुई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पाली के शहरवासी ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए शुद्ध और हस्तनिर्मित उत्पादों को काफी पसंद किया।








