दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपेक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के राष्ट्रिय प्रमुख केशर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन को अशोभनीय बताया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समिट के दौरान ऐसा आचरण करना चिंता की बात है कांग्रेस की मानसिकता को कल देश ने देखि, देश का अपमान नही सहेगा भारत
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर हिन्दू परिषद् की प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के राष्ट्रिय प्रमुख केशर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा- नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, ‘आज जिस हिसाब से AISummit दिल्ली मे कांग्रेस के कुछ साथियों ने विरोध प्रदर्शन के नाम से गंदी हरकते की हैं वो पूरी तरह से गलत और घोंर लापरवाही हैं इस तरह से कांग्रेस अपना मान उल्टा कहो रही हैं विरोध करने के देश मे बहुत जगह हैं आज की घटना बहुत ही शर्मनाक हैं
प्रमुख सिंह ने पत्रकार से बात करते हुए कहा की कांग्रेस ने अपनी मानसिकता को उजागर की हे जो ये बताती हे की देश में कोई अच्चा काम हो तो उनको बुरा लगता हे मतलब साफ हे देश में सिर्फ विकास नही होना चाहिए अगर विकास हुआ तो मोदी जी जीतते रहेंगे और कांग्रेस हारती रहेगी
आगे कहा की कांग्रेस ने भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपेक्ट समिट में जो मुद्दे उठाकर विरोध किया उस मुद्दों में इस समिट का दूर दूर तक कनेक्शन नही था कांग्रेस को तो बस देश का अपमान करवाना होता हे कांग्रेस में जितने भी नेता हे सब की मानसिकता एक जेसी हे
कांग्रेस के लिए एआई मतलब एंटी इंडिया – जीतेन्द्र बेरागी
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के राष्ट्रिय संगठन सरक्षक जीतेन्द्र बेरागी ने कहा कि, कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI का मतलब Ambitious India, Artificial Intelligence या Aspirational India नहीं है, बल्कि Anti-India है। यह INC नहीं, बल्कि ANC (Anti-National Congress) है।
उन्होंने कहा कि, AI समिट की दुनिया भर में सराहना हो रही है। एमानुएल मैक्रों से लेकर एंटोनियो गुटेरेस तक, और टेक कंपनियों के दिग्गजों में सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। यहां तक कि शशि थरूर ने भी AI समिट को बेहतरीन बताया।
लेकिन राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। यह एक चरित्रहीन, दिमागहीन और भावनाहीन विरोध है। यह विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं है, प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारत की उपलब्धियों के खिलाफ विरोध है।











