Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री दीया कुमारी दे सकतीं हैं राजस्थान को नई सौगातें, आज प्रस्तुत होगा बजट, टीकाराम जूली बोले- पुरानी घोषणाएं धूल फांक रहीं

Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री दीया कुमारी दे सकतीं हैं राजस्थान को नई सौगातें, आज प्रस्तुत होगा बजट, टीकाराम जूली बोले- पुरानी घोषणाएं धूल फांक रहीं

आज राजस्थान के लिए अहम दिन है, क्योंकि भजनलाल सरकार अपना तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रही है। विधानसभा में सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण होगा। बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले साल से बड़ा हो सकता है, जिसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणा संभव है।

Rajasthan Budget 2026-27 | Deputy Chief Minister and Finance Minister Diya Kumari will present budget in the state Assembly today. @KumariDiya | #RajasthanBudget | #DiyaKumari | #BudgetSession2026 | #Jaipur

वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए ‘डार्क मैरून’ कलर का चमड़े का ब्रीफकेस लेकर राजस्थान विधानसभा पहुंचते थे. यह परंपरा ब्रिटिश काल के ‘बजट बॉक्स’ से प्रेरित थी. लेकिन आज, जब वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ेंगी, तो उनके हाथ में मौजूद ‘भगवा बैग’ सबका ध्यान खींचने वाला है. यह सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि भजनलाल सरकार का एक बड़ा सांस्कृतिक संदेश है

डिजिटल टैबलेट से पेश होगा ‘पेपरलेस’ बजट

भले ही बैग का रंग पारंपरिक है, लेकिन अंदर की तकनीक एकदम आधुनिक है. दिया कुमारी इस बार भी Digital Tablet के जरिए पेपरलेस बजट पेश करने वाली हैं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- पुरानी घोषणाएं धूल फांक रहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार के आगामी बजट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली घोषणाएं आज भी जमीन पर धूल फांक रही हैं और एक बार फिर जुमलों की बौछार होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल बनकर रह गया है।

विपक्ष के अनुसार भजनलाल सरकार के अब तक प्रस्तुत तीन बजटों की स्थिति इस प्रकार है

  • कुल घोषणाएं: 2717
  • पूर्ण कार्य: 754
  • शून्य प्रगति वाली घोषणाएं: 707
  • शून्य प्रगति का प्रतिशत: 26.02%
  • दो वर्ष बाद भी 26% घोषणाओं पर काम शुरू नहीं हुआ।

जूली ने कहा कि सरकार को नई घोषणाएं करने से पहले पुरानी घोषणाओं को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *