जयपुर में ‘इंडिया स्टोन मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में अत्यंत समृद्ध है-CM भजनलाल

जयपुर में ‘इंडिया स्टोन मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में अत्यंत समृद्ध है-CM भजनलाल

पिंक सिटी जयपुर में आज से देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित प्राकृतिक पत्थर उद्योग के महाकुंभ ‘इंडिया स्टोन मार्ट फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया. इस दौरान उद्योग जगत के दिग्गज, अंतरराष्ट्रीय निर्यातक, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स एक ही छत के नीचे एकत्रित हुए.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में अत्यंत समृद्ध है. उन्होंने गर्व से उल्लेख किया कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और देश के सर्वोच्च न्यायालय जैसी ऐतिहासिक इमारतों की मजबूती और सुंदरता में राजस्थान के पत्थरों का बड़ा योगदान है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के लगभग हर जिले की अपनी एक विशिष्ट पत्थर पहचान है और यहां कुल 85 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं.

सीएम ने जोर देकर कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर एक बड़े बाजार और निवेश केंद्र के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा, “संगमरमर (मार्बल) और सैंडस्टोन निवेश के लिए उभरते हुए क्षेत्र हैं. राजस्थान के पत्थरों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनका रखरखाव (मेंटेनेंस) बहुत कम है, जो इन्हें वैश्विक स्तर पर पहली पसंद बनाता है
यह फेस्टिवल न केवल व्यापार को बढ़ावा देने का जरिया है, बल्कि इटली, तुर्की, चीन और ब्राजील जैसे देशों के खरीदारों व विक्रेताओं के लिए एक वैश्विक नेटवर्क भी है. उद्घाटन समारोह में विशेषज्ञों ने बताया कि मेले में स्टोन प्रोसेसिंग की अत्याधुनिक मशीनों और इको-फ्रेंडली तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है. इस मंच के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँच मिल रही है. स्टोन इंडस्ट्री के विस्तार से प्रदेश में हजारों नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *