‘जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था तब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सरदार सरोवर बांध का सपना देखा था, मैं प्रधानमंत्री बना तो उनका सपना पूरा किया – PM मोदी

‘जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था तब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सरदार सरोवर बांध का सपना देखा था, मैं प्रधानमंत्री बना तो उनका सपना पूरा किया – PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने पहुंचे. लेकिन भाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और सदन से वॉकआउट कर लिया. हालांकि, PM मोदी ने अपना भाषण जारी रखा और कहा कि जो लोग थक कर चले गए उन्हें जवाब देना होगा. PM मोदी ने अपने भाषण में कई बड़ी बातें कहीं हैं…

PM मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व की चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बन गया है. जब देश आजाद हुआ था तो 6 नंबर की इकॉनमी पर थे. लेकिन कांग्रेस ने 11 नंबर पर पहुंचा दिया. आज हम इसको 3 नंबर पर लेकर जा रहे हैं. कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषण का विश्लेषण करके देख लो न उनके पास कोई विजन था न ही कोई इच्छाशक्ति थी. उस समय में जो भारत की छवि थी उसको तोड़ने में हमारी काफी शक्ति लगी है. हमने उनकी गलतियां सुधारी हैं.

PM मोदी ने कहा, ‘जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था तब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सरदार सरोवर बांध का सपना देखा था. अब जब मैं प्रधानमंत्री बना तो उनका सपना पूरा किया है.’

PM मोदी ने इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब किसी ने इंदिरा गांधी से पूछा था कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सामने कितनी समसम्याएं हैं? तो उन्होंने उत्तर दिया था 35 करोड़. उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी. 35 करोड़ देशवासी नेहरू को समस्या लगते थे. इंदिरा ने आगे कहा कि आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है. इसलिए मेरी समस्याओं की संख्या भी उतनी ही बढ़ी है. पिता को 35 करोड़, इंदिरा को 57 करोड़ है. ऐसा हो सकता है क्या?’

कांग्रेस के कार्यकाल में नेताओं के फोन से मिलते थे पैसे: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि 2014 से पहले फोन बैंकिंग ऐसी थी की नेता का फोन जाता था और उनको करोड़ों रुपए मिल जाते थे. कांग्रेस के एक फोन पर अरबों रूपए मिलते रहे और गरीब लोग बैंकों का मुंह ताकते रह जाते थे. कांग्रेस के राज में बैंकिंग व्यवस्था तबाही की कगार पर कड़ी थी. PM मोदी ने कहा, ‘हमारे सामने चुनौती बड़ी थी हमने हिम्मत से काम लिया और ढेर सारे बैंकिंग रिफॉर्म किए. हमने सरकारी बैंक का बड़े बैंकों के साथ मर्जर किया, जिससे बैंकों में जो बीमारी घर कर गई थी उससे मुक्ति मिली और बैंक अब तेजी से दौड़ रहे हैं.’

PM मोदी ने कहा, ‘यहां कुछ सदस्यों ने पॉलिसी के इम्प्लीमेंटेशन पर सवाल उठाए. मैं फैक्ट्स बताना चाहता हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कांग्रेस पार्टी के काम करने के तरीके से पूरी तरह वाकिफ थीं, फिर भी इसे सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए. इंदिरा गांधी ने प्लानिंग कमीशन को पूरी तरह खत्म कर दिया, जिसे उनके पिता (जवाहरलाल नेहरू) ने बनाया था. 2014 के बाद, हमने प्लानिंग कमीशन को खत्म कर दिया और नीति आयोग लाए. आज, नीति आयोग तेजी से काम कर रहा है. पहला स्टेप था यंग, ​​टैलेंटेड ऑफिसर्स को अपॉइंट करना और उन्हें काम करने का पूरा तीन साल का मौका देना. एक के बाद एक फैसले लिए गए और छत्तीसगढ़ के बस्तर की चर्चा पूरे देश में बस्तर ओलंपिक्स के लिए हो रही है. बस्तर के गांवों में लोगों ने पहली बार बस देखी और उत्सव मनाया था.

राहुल का अहंकार 7वें आसमान पर पहुंचा: PM मोदी

राहुल गांधी की गद्दार वाली टिपण्णी पर PM मोदी ने कहा कि कल जो घटना घटी, इसी सदन के माननीय सांसद (बिट्टू ) को कांग्रेस के शातिर दिमाग वाले  युवराज (राहुल गाँधी) ने गद्दार कह दिया. राहुल गांधी का अहंकार 7वें आसमान पर पहुंच गया है. कल सांसद को गद्दार इसलिए कहा क्यों की ये सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था. कांग्रेस के अंदर कूट-कूट कर सिखों के लिए नफरत भरी है. मेरे देशवासी को कोई गद्दार कहे, देश कैसे स्वीकार करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message