पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, नेहरू-गांधी परिवार परिवार पर निशिकांत का निशाना

पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, नेहरू-गांधी परिवार परिवार पर निशिकांत का निशाना

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिना छपी किताब को लेकर तीन दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के एक किताब के बदले 100 किताबें लेकर संसद भवन आया हूं. नेहरु-गांधी परिवार के मक्कारी का इतिहास देश के सामने आना चाहिए

निशिकांत दुबे ने कहा, ‘माउंटबेटन और एडविना के साथ ने किस तरह देश का बंटवारा किया गया और कैसे नेहरू एडविना के साथ मिल बैठ कर कैसे देश की सारी जानकारी देते थे. बिना छपी किताब पर राहुल गांधी जी आपने पिछले 3 दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है. कुछ छपी किताब पर भी सदन में बहस हो जाए. नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों का है.

बीजेपी सांसद ने कहा, ‘इन सभी किताबों पर इस नेहरू गांधी परिवार ने बैन लगाया हुआ है. पूरी कांग्रेस पार्टी ने देश को नुकसान पहुंचाया है. देश को भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों के साथ दिया है. नेहरू-गांधी परिवार को लगता है कि वह देश के राजा हैं और वह राजशाही में अभी भी जी रहे हैं. हम चाहते हैं कि इन सभी किताबों पर भी चर्चा हो

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *