बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोडकर अपनी खूबसूरती और फिटनेस से अबकी हैरान कर देती हैं. एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है लेकिन बता दें कल एक्ट्रेस 52 साल की होने वालीं हैं

उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ. उर्मिला ने 3 साल की उम्र में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म कर्म में पहली बार काम किया था. इसके बाद वो 1989 में फिल्म मासूम में नजर आईं. इसके अलावा भी उर्मिला ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्में की हैं

उन्होंने 1991 में ‘नरसिम्हा’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर कदम रखा. साल 1995 की फिल्म ‘रंगीला’ से उन्हें ‘रंगीला गर्ल’ के रूप में स्टारडम मिला, जिसके बाद उन्होंने चमत्कार, कुंवारा, सत्या, भूत, कौन, जुदाई, दौड़, जानम समझा करो, दिल्लगी, खूबसूरत, बस एक पल, मस्ती जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं

4 फरवरी उर्मिला 52 साल की होने वाली हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी उर्मिला हमेशा फिट रहती हैं. खूबसूरती में वो सभी को टक्कर देती हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला मातोंडकर फिट रहने के लिए हर दिन जिम में वर्कआउट करती हैं. योगा नियमित रूप से करती हैं और अपनी डाइट का पूरा ख्याल भी रखती हैं. सुबह की शुरुआत शहद और गर्म पानी से करती हैं

उर्मिला वर्कआउट, योगा के साथ मेडिटेशन भी जरूर करती हैं. उनका मानना है कि इंसान को फिजिकली फिट रहने के साथ ही मेंटल रूप से भी फिट होना बहुत जरूरी है उर्मिला माइंड को फ्रेश करने के लिए हमेशा किसी ना किसी ट्रिप पर निकल जाती हैं. नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना उर्मिला को काफी पसंद है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला महीने में एक या दो बार बाहर का खाना खाती हैं. वैसे ज्यादातर वो घर पर बना खाना खाना ही पसंद करती हैं. जिसमें प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स जरूर होता है अगर उर्मिला किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो भी जॉगिंग, योगा और मेडिटेशन करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं. उर्मिला हमेशा यंग ही नजर आती हैं

वहीं बता दें कि एक्ट्रेस अब भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं इंस्टाग्राम पर उर्मिला के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बना देती हैं











