दोनों NCP विलय के बाद महायुति में होते शामिल? सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री…….क्या प्रस्ताव था?

दोनों NCP विलय के बाद महायुति में होते शामिल? सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री…….क्या प्रस्ताव था?

शरद पवार गुट के 14 नेताओं और अजित पवार के बीच जयंत पाटील के निवास पर एनसीपी के विलय को लेकर चर्चा हुई थी, ऐसी जानकारी सामने आई है. दोनों राष्ट्रवादी दलों के विलय के बाद क्या तय हुआ था, इसका पूरा विवरण एबीपी लाइव की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के हाथ लगा है. बताया जा रहा है कि दोनों एनसीपी का विलय होने के बाद वे महायुति में शामिल होने वाले थे. सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद देने का भी प्रस्ताव था, जबकि राज्य मंत्रिमंडल में शरद पवार गुट के एक नेता को मंत्री पद देने की बात थी.

इसके साथ ही अजित पवार और जयंत पाटील की बैठक में ये भी तय हुआ था कि प्रदेशाध्यक्ष पद का अंतिम निर्णय शरद पवार ही लेंगे. अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद शरद पवार गुट के नेताओं ने दावा किया कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर अंतिम चर्चा हो चुकी थी

सूत्रों के मुताबिक 23 दिसंबर को जयंत पाटील के मुंबई स्थित घर पर एक बैठक हुई थी. उस बैठक में शरद पवार गुट के 14 नेता और अजित पवार मौजूद थे, जहां राष्ट्रवादी के विलय पर चर्चा हुई, ऐसा सूत्रों ने बताया

जानकारी के अनुसार शरद पवार गुट के 14 नेताओं और अजित पवार के बीच करीब ढाई घंटे चर्चा हुई. इसमें यह तय हुआ था कि दोनों राष्ट्रवादी महायुति में शामिल होंगे. केंद्र में सुप्रिया सुले को मंत्री पद मिलेगा और राज्य में शरद पवार गुट के एक नेता को मंत्री पद दिया जाएगा. दोनों राष्ट्रवादी के एक होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद का अंतिम निर्णय शरद पवार करेंगे

बताया जा रहा है कि इस विषय पर दोनों पक्षों के बीच अंतिम निर्णय हो गया था. इससे पहले अजित पवार और जयंत पाटील के बीच कराड में भी एक बैठक हुई थी. अजित पवार की ओर से केवल वे ही चर्चा करते थे, जबकि शरद पवार की ओर से सभी प्रमुख नेता मौजूद रहते थे.

अजित पवार गुट के नेताओं को जानकारी नहीं

दूसरी ओर, अजित पवार गुट के नेताओं को इस चर्चा की कोई जानकारी नहीं थी. शरद पवार गुट के नेताओं ने सवाल किया कि अगर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को विलय की चर्चा का पता चलेगा तो क्या होगा? इस पर अजित पवार ने कड़े शब्दों में कहा था, “मैं पार्टी चला रहा हूं, मैं देख लूंगा.” अब अजित पवार के निधन के बाद उनके गुट की ओर से शरद पवार गुट के इस दावे को खारिज किया जा रहा है. वहीं छगन भुजबल ने कहा है कि अगर ऐसा विलय करना है तो पहले बीजेपी से पूछना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message