जन सुनवाई में सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

जन सुनवाई में सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जन सुनवाई में लोगों से खुद मिलते हैं और उनके समस्याओं का निवारण करते हैं. लेकिन सोमवार (2 फरवरी) को जन सुनवाई के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के सख्त तेवर दिखने के बाद काफी चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री लापरवाह अधिकारियों पर नाराज़ नजर आए और कई मामलों में कड़ी फटकार लगाई

Image

जनसुनवाई में सामने आई शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सीधे सवाल किए और कहा कि जिन कामों में देरी हुई है उसकी जिम्मेदारी तय की जाए. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह काम आज ही होना चाहिए और दोबारा वही शिकायत उनके पास नहीं आनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा कि काम का जिम्मेदार कौन है और अब तक समाधान क्यों नहीं हुआ

Image

मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कई शिकायतों पर तत्काल रिपोर्ट तलब की. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को बार बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें यह प्रशासन की जिम्मेदारी है

Image

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री का गुस्सा तब और साफ नजर आया जब कुछ मामलों में अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के हितों पर है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *