सीएम भजनलाल शर्मा ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख, आज शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख, आज शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में आकस्मिक निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी’ बताया है. उन्होंने ट्वीट कर दिवंगत नेता को एक कुशल प्रशासक और समर्पित जनसेवक के रूप में श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, साथ ही शोक संतप्त पवार परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. अपने इस दौरे के दौरान सीएम बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

Ajit Pawar plane crash | Maharashtra Deputy CM death | Baramati aircraft  accident | Ajit Pawar news | Ajit Pawar latest update | Maharashtra  politics toda | NCP leader crash | Ajit

माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान हो रही इन बैठकों में राज्य के बजट से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, लंबित योजनाओं में केंद्र के सहयोग और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *