सुमेरपुर में 10 दिवसीय निःशुल्क अन्तरंग आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित आमजन हुए लाभान्वित

सुमेरपुर में 10 दिवसीय निःशुल्क अन्तरंग आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित आमजन हुए लाभान्वित

राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में रोगियों ने लाभ लिया। शिविर के दौरान ओपीडी में 543 रोगियों की जांच की गई, जबकि आईईपीडी में कुल 93 रोगियों को भर्ती किया गया।

शिविर में संचालित पंचकर्म इकाई आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां विभिन्न उपचार विधियों के माध्यम से रोगियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचकर्म इकाई में 80 रोगियों का अग्निकर्म, 70 रोगियों का स्नेहन-स्वेदन, 20 रोगियों का कटि बस्ति, 50 रोगियों का जानु बस्ति तथा 5 रोगियों का शिरोधारा उपचार किया गया। शल्य इकाई में डॉ. प्रेमसुख एवं डॉ. भरत सुधार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

शिविर प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग ने बताया कि शिविर के अवलोकन हेतु नगरपालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौर एवं भारत विकास परिषद, सुमेरपुर-शिवगंज के अध्यक्ष परबत सिंह उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें योग प्रशिक्षक दलपत देवासी एवं प्रशिक्षिका नेहा वैष्णव द्वारा रोगियों एवं आमजन को योगाभ्यास करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *