Jammu Kashmir Weather: तीन दिन बर्फबारी के बाद धूप ने दी राहत, कुछ दिन साफ रहेगा मौसम

Jammu Kashmir Weather: तीन दिन बर्फबारी के बाद धूप ने दी राहत, कुछ दिन साफ रहेगा मौसम

तीन दिन बर्फबारी और शीतलहर के बाद घाटी में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। बर्फबारी के बाद बंद बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुल गया है जबकि मुगल रोड अभी बंद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

श्रीनगर से दिल्ली वापसी (Return Journey to Delhi)

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

Image

पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 8 जनवरी के बीच मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *