हरियाणा : दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत 5794 लाभार्थियों को जारी की 217.36 करोड़ की सहायता

हरियाणा : दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत 5794 लाभार्थियों को जारी की 217.36 करोड़ की सहायता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-1) के तहत 5794 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 217.36 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी की। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।इस नवीनतम किश्त के साथ, योजना की शुरुआत (1 अप्रैल 2023) से अब तक कुल 49,998 लाभार्थी परिवारों को 1881.35 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब और अंत्योदय परिवारों के लिए संकट के समय संबल का काम कर रही है, जहां परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता से आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है।

हरियाणा के नागरिकों के प्रति निरंतर संवेदनशील रहते हुए उनके कल्याण और सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। इसी समर्पण की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने अब तक प्रदेश के 49,998 लाभार्थियों को कुल ₹1,881 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की है। BPL परिवार को घर के सदस्य की असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर दी जाने वाली यह सहायता हमारे अंत्योदय उत्थान के संकल्प को समर्पित है और आगे भी हम हरियाणा के अपने परिवारजनों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *