आरएसएस के 100 साल: मंडलों और बस्तियों में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बकानी खंड की बैठक सम्पन्न

आरएसएस के 100 साल: मंडलों और बस्तियों में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बकानी खंड की बैठक सम्पन्न

झालावाड ( रिपोर्ट आयुष ) संघ शताब्दी वर्ष दौरान होने वाली हिन्दू सम्मेलनों के निमित्त बकानी खण्ड के कुशलपुरा मण्डल एवं हरिपुरा मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमे विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने मण्डल की आयोजन समिति का गठन कर कार्य योजना बनाई साथ ही मण्डल के सभी गाँव में सम्पर्क अभियान चला कर हिन्दू सम्मेलन महोत्सव भव्य बनाने की रूपरेखा बनाई एवं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में बड़े पैमाने पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर रहा है

जिसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना और सामाजिक समरसता स्थापित करना है, जिसके तहत मंडल और बस्ती स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें स्थानीय नेता और संत शामिल होकर एकता, राष्ट्रभक्ति और समाज निर्माण का संदेश दे रहे हैं

वही बैठक मे हरिपुरा मण्डल संयोजक आयुष गुप्ता तथा हरिपुरा व कुशलपुरा मंडल से गोविन्द माली, भुपेन्द्र धोबी,भोला धोबी,मोहित तँवर,प्रदीप धोबी,माँगीलाल तँवर, हेमराज तंवर,आकाश धोबी,अजय धोबी,हरीसिंह तंवर,करण धोबी,परमानन्द तंवर,पन्नालाल तंवर, लक्ष्मीनारायण तंवर, हजारीलाल तंवर,राकेश तंवर,संतराम तंवर, हरिसिंह तंवर, रामप्रकाश तंवर,रघुनाथ तंवर,सुरेश तंवर,राकेश तंवर,राजकमल गुर्जर हरिपुरा,अनीश गुर्जर,बलवंत गुर्जर, रामलाल ,पूरीलाल ज्ञानसिंह गुर्जर,गोवर्धन गुर्जर आगरिया गोविंद गुर्जर तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *