कर्मचारी यूनियन ने किया बहिष्कार का ऐलान, प्रदेश में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं रात 12 बजे से बंद

कर्मचारी यूनियन ने किया बहिष्कार का ऐलान, प्रदेश में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं रात 12 बजे से बंद

राजस्थान में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं रविवार रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग (NHM) से टेंडर में वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी और काम के घंटे 8 घंटे करने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया. इसलिए 28 दिसंबर रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा

मौजूदा कर्मचारियों को कंपनी द्वारा 12,730 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा है. यूनियन ने वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, हर साल 10 फीसदी की वृद्धि और काम के घंटे 8 घंटे करने की मांग टेंडर में शामिल करने की जोरदार मांग की है. इस बंद के बाद प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है और आपातकालीन स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

प्रदेश में वर्तमान में 1094 वाहन

प्रदेश में वर्तमान में 1094 वाहन (108) और 600 वाहन (104) एम्बुलेंस सेवा के तहत संचालित हैं. इनकी कंट्रोलिंग मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड के पास है और ये सेवाएं आम जनता के लिए निशुल्क हैं. इन वाहनों के संचालन से लगभग 3 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *