देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर बकानी बालाजी पार्क में बैठक सम्पन्न, बैठक में की रूपरेखा तय

देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर बकानी बालाजी पार्क में बैठक सम्पन्न, बैठक में की रूपरेखा तय

बकानी मे देवनारायण जन्मोत्सव की तैयारी की चर्चा को लेकर गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन्मोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान, विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने देवनारायण जन्मोत्सव को समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था जिला अध्यक्ष कालू गुर्जर, मोहन गुर्जर बरखेड़ा,लखन गुर्जर बकानी, मुकेश गुर्जर गोवर्धन गुर्जर,दुर्गेश गुर्जर,धर्मराज गुर्जर,देवकरण लोड़ा खेड़ा,मनोहर सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर,बजरंग गुर्जर ,भगवान सिंह गुर्जर, धर्मराज गुर्जर,प्रीतम गुर्जर जगदीश गुर्जर, अरविंद गुर्जर,संदीप गुर्जर भगवान सिंह गुर्जर,कालू गुर्जर पूनमचंद गुर्जर आदि युवा उपस्थित रहे

रिपोर्टर – आयुष गुप्ता, झालावाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *