नागौर के सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस डे पर स्कूल में तोड़फोड़, मारपीट की और स्टाफ को धमकाया, बच्चों में भय का माहौल

नागौर के सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस डे पर स्कूल में तोड़फोड़, मारपीट की और स्टाफ को धमकाया, बच्चों में भय का माहौल

नागौर शहर में क्रिसमस के मौके पर सेंट जेवियर्स स्कूल में छोटे बच्चों के लिए क्रिसमस डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था स्कूल को क्रिसमस थीम पर सजाया गया था और बच्चे सांता क्लॉज के साथ कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान अचानक कार में सवार होकर कुछ युवक स्कूल पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए. युवकों ने कहा कि वे “सांता को नहीं देखना चाहते” और इसके बाद स्कूल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी

तभी स्कूल में कुछ युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि डंडों से लैस होकर पहुंचे युवकों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया, स्टाफ के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार से आए तीन युवकों को हिरासत में लिया

लालू की पार्टी में होगी बड़ी टूट! जेडीयू प्रवक्ता का दावा- आरजेडी के 17-18  विधायक छोड़ेंगे तेजस्वी का साथ

घटना के समय मौजूद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गए. बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. स्कूल संचालक शैताना राम चांगल ने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और स्टाफ को धमकाया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए था, लेकिन युवकों के इस कृत्य से बच्चों में भय का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को मौके से हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की

कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *