भाजपा समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत; पीएम मोदी – नितिन गडकरी ने दी बधाई, कहा- महाराष्ट्र विकास के साथ खड़ा है

भाजपा समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत; पीएम मोदी – नितिन गडकरी ने दी बधाई, कहा- महाराष्ट्र विकास के साथ खड़ा है

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में  भाजपा समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। रविवार का जारी हुए 288 सीटों के परिणाम में महायुति को 215 सीटों पर जीत मिली। पीएम मोदी ने इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। पीएम मोदी एक्स पर लिखा कि यह लोगों पर आधारित विकास के हमारे विजन में भरोसे को दिखाता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट(अब एक्स) को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मैं सराहना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। गडकरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आपकी, हमारी, भाजपा सबकी है और यह कार्यकर्ताओं की जीत है।उन्होंने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कार्यकर्ताओं की सराहना की।

मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि महायुति ने अच्छी बढ़त बना ली है, जबकि एमवीए को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बावनकुले ने कहा, महायुति ने महाराष्ट्र में शानदार बढ़त हासिल कर ली है और जनता ने कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) को नकार दिया है। आज जश्न का दिन है। बावनकुले ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकारें ही महाराष्ट्र का विकास कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *