विजय दिवस: 1971 युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रधानमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस: 1971 युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रधानमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

1971 के भारत पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत की याद में आयोजित 54वें विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , सीडीएस प्रमुख जनरल अनिल चौहान, सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे। 1971 के युद्ध में भारत के वीरजवानों ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को आजाद कराया था। इसे देश विजय दिवस के रूप में मनाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को याद किया और उनकी राष्ट्रवाद की भावना और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा “विजय दिवस पर, हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई। उनके दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा ने हमारे राष्ट्र की रक्षा की और हमारे इतिहास में गौरव का एक क्षण अंकित किया। यह दिन उनकी वीरता को सलाम और उनकी अद्वितीय भावना की याद दिलाता है। उनकी वीरता भारतीय पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने कहा कि 1971 का युद्ध उस समय खत्म हुआ जब पूरी तरह से पराजित लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी, पाकिस्तानी सेना की पूर्वी कमान के कमांडर, ने 16 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया और आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर किए और एक नए राष्ट्र “बांग्लादेश” का जन्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *