कोलकाता में स्टेडियम में फेंकी कुर्सियां और बोतलें, मेसी के फैंस का बवाल. चेहरा तक नहीं दिखा

कोलकाता में स्टेडियम में फेंकी कुर्सियां और बोतलें, मेसी के फैंस का बवाल. चेहरा तक नहीं दिखा

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने पहुंचे फैंस उस वक्त भड़क गए, जब उन्हें उम्मीद के मुताबिक मेसी को देखने का मौका नहीं मिला. नाराज फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं. स्थिति बिगड़ने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच लियोनेल मेसी को सॉल्ट लेक स्टेडियम से बाहर ले जाया गया

बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े... कोलकाता में बेकाबू हुए मेसी के फैन्स,  स्टेडियम में 10 मिनट ही रुके फुटबॉलर - Footballer Lionel Messi Kolkata  Visit Salt Lake Stadium GOAT Tour ...

 

’12 हजार की टिकट ली, चेहरा तक नहीं दिखा’
मेसी के एक फैन ने गुस्से में कहा, ‘मेसी के चारों तरफ सिर्फ नेता और अभिनेता थे. हमें क्यों बुलाया गया? हमने 12 हजार रुपये की टिकट ली, लेकिन उनका चेहरा तक नहीं देख पाए.’

Lionel Messi India Tour Live: साल्क लेक स्टेडियम में बवाल, मेसी मैदान से गए  तो गुस्साए फैंस, स्टैंड से फेंकी कुर्सियां - argentina star footballer  lionel messi goat india tour live ...

सिर्फ 10 मिनट आए, फुटबॉल भी नहीं खेला
एक अन्य फैन ने कहा, ‘यह बिल्कुल खराब आयोजन था. मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और चले गए. उन्होंने न तो एक किक मारी और न ही पेनल्टी ली. हमारे पैसे, भावनाएं और समय सब बर्बाद हो गया.’  फैंस का आरोप है कि मेसी के चारों ओर सिर्फ नेता और मंत्री मौजूद थे, जबकि आम दर्शकों को उनसे दूर रखा गया. इस वजह से स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए.

शाहरुख खान को लाने का भी किया गया था वादा
नाराज फैंस ने यह भी कहा कि आयोजनकर्ताओं ने शाहरुख खान के आने का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया. एक फैन ने कहा, ‘शाहरुख खान भी आएंगे, ऐसा कहा गया था लेकिन किसी को नहीं लाया गया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *