जयपुर; झगड़ा शांत कराने पुलिस की टीम पर हमला, ASI के सिर में आई गंभीर चोट

जयपुर; झगड़ा शांत कराने पुलिस की टीम पर हमला, ASI के सिर में आई गंभीर चोट

जयपुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया है एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी ने बताया कि मंगलम कॉलोनी हाथोंज में परिवादी ओंकार सिंह ने सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले उससे झगड़ा कर रहे हैं और पथराव कर रहे हैं. इस सूचना के बाद स्थानीय कालवाड़ थाना पुलिस की चेतक PCR मौक़े पर पहुँची थी

जयपुर में पुलिस टीम पर हमला, PCR के ASI गंभीर रूप से घायल

PCR में एएसआई बलवीर सिंह, ड्राइवर और महिला कॉन्स्टेबल थी. जैसे ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की. तुरंत पड़ोस में रहने वाले अजय और उसकी मां और अन्य लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और पथराव करने लगे. इस हमले में ASI बलवीर सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

वहीं, महिला कॉन्स्टेबल और ड्राइवर से भी हमलवारों ने अभद्रता की है. पुलिस ने अजय, उसकी माता और अन्य लोगों को हिरासत में लिया है. एसीपी ने बताया कि थाने में मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है. राजकार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुक़दमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *