राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया धर्म ध्वज! देखें शानदार तस्वीरें

राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया धर्म ध्वज! देखें शानदार तस्वीरें

अयोध्या राम मंदिर में भगवा ध्वज का फहराया जाना केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और राष्ट्रभाव का एक महान उत्सव है

Image

अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा ध्वजा फहरा दिया है. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी वहां मौजूद रहे.

Image

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक ध्वज भगवा रंग का है. 10 फुट चौड़ा और 20 फुट लंबा और तिकोने आकार में है. ध्वज पर सूर्य’, ‘ओम’ और कोविदार वृक्ष के चिह्न बने हुए हैं

Image प्रधानमंत्री का काफिला रामपथ पर एक छोटा रोड शो करने के बाद जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश किया

Image प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर औपचारिक रूप से भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है

Image

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से फहराया गए पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है ध्वजा फहराने की रस्म में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर के अंदर सप्त ऋषि मंदिर में दर्शन किया प्रधानमंत्री मोदी ने मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और मां सीता की ‘विवाह पंचमी’ के अभिजीत मुहूर्त पर तिकोने झंडे का आरोहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *