होटल लाल बाग में होगी सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पोती की शादी, उपराष्ट्रपति,​​​​​​​ अमित शाह समेत कई VIP शामिल होंगे, रणकपुर में तैयारियां जोरों पर

होटल लाल बाग में होगी सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पोती की शादी, उपराष्ट्रपति,​​​​​​​ अमित शाह समेत कई VIP शामिल होंगे, रणकपुर में तैयारियां जोरों पर

पाली /22 नवंबर को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पोती की होने शादी हे और विवाह समारोह के लिए रणकपुर और लालबाग में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। विशिष्ट अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं।

 

इस विवाह समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिक्किम, महाराष्ट्र, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रमुख हैं। इनके अलावा, राजस्थान के राज्यपाल और देशभर से कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

Sikkim Governor Om Prakash Mathur's granddaughter's wedding in Ranakpur | सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती की शादी रणकपुर में: केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री होंगे ...

वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर भारतीय सेना की सुरक्षा एजेंसियों के हेलीकॉप्टर रणकपुर स्थित होटल लाल बाग के पास बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथियों की आवाजाही के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

वन मंत्री संजय शर्मा राणकपुर पहुंचे:सिक्किम राज्यपाल की पोती की शादी में होंगे शामिल- 

वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा गुरुवार देर रात राणकपुर पहुंचे। वे यहां सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पोती कोमल वीरेंद्र माथुर के विवाह समारोह में शामिल होने आए हैं। पाली जिले की सीमा पर कुंभलगढ़ अभयारण्य और सामाजिक वानिकी वन अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया।

Forest Minister Sanjay Sharma reached Ranakpur | वन मंत्री संजय शर्मा राणकपुर पहुंचे: सिक्किम राज्यपाल की पोती की शादी में होंगे शामिल - Bali News | Dainik Bhaskar

मंत्री शर्मा ने अपनी इस यात्रा को निजी बताया। उन्होंने विभागीय प्रोटोकॉल से बचने और वन अधिकारियों को अपना-अपना कार्य करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे लालबाग रिसॉर्ट पहुंचे।

उनकी अगवानी करने वालों में पाली सामाजिक वानिकी वनमंडल उप वन संरक्षक पी. बालामुरुगन, कुंभलगढ़ अभयारण्य उप वन संरक्षक कस्तूरी प्रशांत सुले, सहायक वन संरक्षक प्रमोद सिंह नरुका, क्षेत्रीय वन अधिकारी कानसिंह देवासी और कमलेश सिंह रावत (देसूरी), तथा वनपाल ईश्वर सिंह चौहान शामिल थे। मंत्री शर्मा ने सभी अधिकारियों से अपने विभागीय कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *