दर्द-बुखार, ब्लड-प्रेशर की 6 दवाईयां मिली अमानक, बिक्री पर रोक: ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने की कार्यवाही

दर्द-बुखार, ब्लड-प्रेशर की 6 दवाईयां मिली अमानक, बिक्री पर रोक: ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने की कार्यवाही

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने आज एक आदेश जारी करके 6 दवाईयों को अमानक मानते हुए उनके बैच के बिक्री पर रोक लगा दी है। इसमें दर्द, बुखार में काम आने वाली पैरासिटामोल, हार्ट-बीपी, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक दवाईयां भी शामिल है। इन दवाईयों के सैंपल जांच में अमानक पाए गए है।

खिलवाड़:बीमारी दूर करने वाली गोली कर रही बीमार, 15 फीसदी दवाओं के नमूने  फेल; ये है घटिया-नकली दवा का मानक - Pill That Cures The Disease Is Making  People Sick 15 Percentage Of The Medicine Samples Fail In Jhansi - Amar  Ujala Hindi News Live

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक आमेर जयपुर में संचालित मैसर्स विवेक फार्माकैम (इंडिया) लि. की पैरासिटामोल-650MG, सोलन हिमाचल प्रदेश की क्योरहेल्थ फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. की दवाई ”सेफपोडोक्साइम प्रोक्सेटिल डिस्पर्सिबल-200”, जो एक एंटीबायोटिक दवाई है और मैसर्स Zee लेबोरेट्रीज की इट्राकोनाजोल-100 जो एक एंटीफंगल दवाई को सब स्टेण्डर्ड घोषित​ किया है।

इसके अलावा हार्ट की गति रुकने पर और बीपी होने पर काम आने वाली दवाईयां, जिसमें मैसर्स सनोसिटो थेराप्यूटिक्स इंक (सोनल) की ”रेमिनेक्स -2.5”, मैसर्स बजाज फॉर्म्यूलेशन (हरिद्वार) की ”रामरिल-एम 2.5/25” और मैसर्स वैद लाइफसेवर की प्रा. लि. (देहरादून) की ”कैड्प्रिल-2.5” को अमानक घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *