Chhattisgarh News: CM साय ने जगदलपुर में नक्सलियों के कैफे का किया उद्घाटन, 100 साल पुराने स्कूल के नवीनीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा

Chhattisgarh News: CM साय ने जगदलपुर में नक्सलियों के कैफे का किया उद्घाटन, 100 साल पुराने स्कूल के नवीनीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार (17 नवंबर) को जगदलपुर पहुंचे. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पुना-मारगेम परिसर में बस्तर पुलिस विभाग के द्वारा बनाए गए पंडुम कैफे ( कैफेटेरिया) का लोकार्पण किया. इस कैफे की खास बात यह है कि इसका संचालन आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली और नक्सल हिंसा से पीड़ित युवाओं के द्वारा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार बस्तर में बंदूक छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ रहे नक्सलियों और नक्सल हिंसा से पीड़ित युवाओं का स्किल डेवलपमेंट कर  रोजगार उपलब्ध करा रही है

Image

सीएम ने कहा कि इसी कड़ी में बस्तर पुलिस विभाग द्वारा पंडुम कैफे का निर्माण किया गया. जहां इन सरेंडर नक्सलियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे आत्मसर्मपित नक्सलियों को  रोजगार उपलब्ध कराने  के लिए और भी इस तरह के प्रयास सरकार के द्वारा किए जाएंगे.

Image

इस कैफे का संचालन कर रहे सरेंडर नक्सलियों का कहना है कि उन्हें  रोजगार मिलने से वे काफी खुश है. वहीं कैफे के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने दृष्टिहीन और मूकबधिर बच्चों के साथ कैफे में बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया

पंडुम कैफे  के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री जगतु महारा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला( बस्तर हाई स्कूल )के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी हर्ष का विषय है कि करीब 100 साल पुराने इस स्कूल से पढ़कर कई विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर,आईएएस, आईपीएस बने, वहीं कई विद्यार्थी वर्तमान में देश के बड़े बड़े कंपनियों के उद्योगपति  हैं और बस्तर का नाम रोशन कर रहे हैं.

Image

सीएम ने इस स्कूल के नवीनीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा की. साथ ही उनके द्वारा 100 सीटर बालक छात्रावास बनाने की भी घोषणा की गई है. दरअसल बस्तर के सबसे पुराने स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आयोजन के पहले दिन मुख्यमंत्री ने शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान अगले तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *