बाला ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, ‘बालासाहेब ठाकरे राजनीति में एकमात्र ठाकरे ब्रांड’,

बाला ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे,  ‘बालासाहेब ठाकरे राजनीति में एकमात्र ठाकरे ब्रांड’,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (17 नवंबर 2025)  को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि राजनीति में बाल ठाकरे ही एकमात्र ‘ठाकरे ब्रांड’ हैं. ठाणे जिले के भायंदर में बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर शिंदे ने शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘कुछ लोग’’ ठाकरे ब्रांड का इस्तेमाल कर रहे हैं.

शिंदे ने शिवसेना (उबाठा) द्वारा दिवंगत नेता की विरासत को हड़पने के प्रयासों को विफल करने की कोशिश में कहा, ‘‘लेकिन, केवल एक ही ब्रांड है और वह है बालासाहेब ठाकरे ब्रांड. कोई अन्य ब्रांड नहीं है.’’

Image

 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलता है, जिन्होंने भगवान राम और हिंदुत्व से जुड़े भगवा की रक्षा की. शिंदे ने कहा, ‘‘हमें महाराष्ट्र धर्म को बढ़ाना होगा.’’

उन्होंने जून 2022 में बगावत करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘लुका-छिपी’ के किसी भी खेल में शामिल हुए बिना ‘सीधा रास्ता’ अपनाया था,  उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केवल बालासाहेब ठाकरे ही थे जिनमें लोगों से यह कहने का साहस था कि वे गर्व से कहें कि हिंदू हैं. उनकी शिक्षाएं, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की सीढ़ियां हैं. मैं स्वयं बालासाहेब और आनंद दिघे के आशीर्वाद से ही शाखा प्रमुख से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा

Image

शिंदे ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत की भी सराहना की और दावा किया कि जिन उम्मीदवारों के लिए उन्होंने प्रचार किया, वे सभी अच्छे अंतर से जीते. शिंदे ने दावा किया, ‘‘मैं जहां जाता हूं, जीत लेके आता हूं.’’ इससे पहले दिन में शिंदे ने आनंद आश्रम का दौरा किया और शिवसेना कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ की उपस्थिति में बाल ठाकरे और दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *