अंता विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला; सीएम भजनलाल शर्मा अंता उपचुनाव की कमान संभालेंगे, करेंगे बड़ा रोड शो

अंता विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला; सीएम भजनलाल शर्मा अंता उपचुनाव की कमान संभालेंगे, करेंगे बड़ा रोड शो

राजस्थान में 11 नवंबर को अंता विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है ऐसे में यह सीट काफी चर्चाओं में है. जहां एक ओर कांग्रेस अंता सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता अंता सीट पर प्रमोद जैन भाया के लिए प्रचार कर रहे हैं. बुधवार (5 नवंबर) को यहां कांग्रेस वरिष्ठ नेता सचिन पायलट चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. उन्होंने यहां एक रोड शो किया है

Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma has now announced this, the state will  benefit| national News in Hindi | Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने अब कर  दिया है इस बात का ऐलान, प्रदेश को

 

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 नवंबर को अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत अपने चुनावी दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री इस दौरान अंता में भव्य रोड शो करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12 बजे बारां जिले के मांगरोल हैलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोड शो का आयोजन किया जाएगा.

रोड शो मांगरोल के सुभाष चौक से शुरू होकर आज़ाद चौक होते हुए सिसवाली तिराहे तक निकलेगा. मुख्यमंत्री के इस रोड शो के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है. रथ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी मोरपाल सुमन और ज़िलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ स्वागत किया जाएगा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रोड शो में शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *