राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसो को लेकर सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हो सकता है एक्शन

राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसो को लेकर सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हो सकता है एक्शन

जयपुर में हुए हादसे के बाद सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग रखी. सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, DGP, एसीएस होम, JDC, जयपुर कलेक्टर, पुलिस कमिशनर जयपुर और ADG ट्रैफ़िक, महानिदेशक ला एंड आर्डर, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, विशेष आयुक्त आपरेशन, शासन सचिव परिवहन और नेशनल हाईवे समेत तमाम अधिकारी को बुलाया गया

बैठक में राजस्थान में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई. डीजीपी राजीव शर्मा दिल्ली से वर्चुअल रूप से जुड़े. सड़क हादसों की रोकथाम और फील्ड में निगरानी की प्रभावी व्यवस्था को लेकर भी मंथन हुआ

Image

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप भी तो देश प्रदेश के नागरिक हैं किसी भी सूरत में आम जनता परेशान न हों. इसके लिए कड़े क़दम उठाए. साथ ही बैठक में सीएम ने सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जयपुर के हरमाडा हादसे के दौरान मौक़े पर मौजूद ट्रैफ़िक पुलिस के ज़िम्मेदार अधिकारी-कर्मी निलंबित हो सकते हैं

Image

सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश

  • अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी समझे
  • हाई स्पीड ड्रंक एंड ड्राइविंग पर कार्रवाई हो
  • ड्राइवर के वायलेशन पर कार्रवाई हो
  • बार बार वायलेशन पर लाइसेंस सस्पेंशन
  • हाईवे के आस पास अतिक्रमण को हटाया जाएगा
  • बचे हुए अवैध कट बंद कराए जाएं
  • ड्राइवरों की आंखों की जांच हो
  • ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई हो
  • सर्दी के दिनो में कोहरे को देखते हुए रिफ्लेक्टर और सड़क सुधार की तुरंत व्यवस्था सही हो
  • बचे हुए ब्लैक स्पाट को बंद करे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *