रींगस रेलवे स्टेशन पर खाटूश्‍यामजी भक्तों की लंबी कतारें; दिल्ली रूट पर 6 घंटे तक ट्रेन नहीं

रींगस रेलवे स्टेशन पर खाटूश्‍यामजी भक्तों की लंबी कतारें; दिल्ली रूट पर 6 घंटे तक ट्रेन नहीं

खाटूश्‍यामजी के जन्मोत्सव के बाद अपने घरों को लौटने के लिए हजारों की संख्या में श्याम श्रद्धालु रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचे. ट्रेनें कम होने से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है. सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली और रेवाड़ी की दिशा में एक भी ट्रेन नहीं चलने से भक्तों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है हालात इतने बिगड़ गए कि कई भक्त रेलवे ट्रैक पर उतर आए, और लाइन के किनारे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने लगे. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हादसे की आशंका बनी हुई है. निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल ने श्रद्धालुओं की मुसीबत और बढ़ा दी है

बसें बंद होने से यात्रियों का पूरा दबाव रेलवे स्टेशन पर आ गया. स्टेशन पर भीड़ इतनी अधिक थी कि प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन रोड तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. रेलवे प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर महीने मासिक मेले के बाद यही स्थिति बनती है, लेकिन रेलवे प्रशासन अब तक इससे निपटने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं कर पाया है.

भक्तों ने मांग की है कि रींगस से दिल्ली और रेवाड़ी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं, ज‍िससे यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *