जोधपुर में धड़ल्ले से चल रहा था ऑनलाइन जुए का खेल, छापेमारी की कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार

जोधपुर में धड़ल्ले से चल रहा था ऑनलाइन जुए का खेल, छापेमारी की कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार

जोधपुर कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह के 9 लोगों को पकड़ा है. उनके कब्जे से 31 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड और 5 लैपटॉप के अलावा हिसाब-किताब का ब्यौरा भी मिला है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आशापूर्णा एनक्लेव में बंगले को किराए पर लेकर कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो वहां पर 9 लोग मिले, जिसमें 8 महाराष्ट्र और एक बिहार का है

पुलिस ने कार्यवाही की तो पता चला कि 1 दिन में ये आरोपी 20 से 25 लाख रुपए का टर्नओवर कर रहे थे. पिछले 2 महीने से यह बंगला किराए पर लेकर यहां पर रह रहे थे. यह लोग अन्ना एप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जुआ खेलने का प्लेटफॉर्म दे रहे थे. कई लोग ऑनलाइन जुए में हारने पर खुद ही गेम छोड़ देते थे. अगर कोई ज्यादा राशि जीत भी जाता था तो उसे भी ये लोग अपनी मर्जी अनुसार भुगतान करते थे या उसे ग्रुप से हटा देते थे

इस पूरी कार्यवाही के बाद जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि प्रकरण को लेकर अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाने जा रही है. इसके बाद आगे के नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा. कई संदिग्ध अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है, जिसकी भी पड़ताल की जाएगी

यह भी पढ़ेंः

एक ही परिवार के 3 बच्चों को डॉक्टर ने दिया कफ सिरप…पीते ही तीनों हुए बेहोश, एक की मौत

राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के शस्त्र-पूजन के विरोध में उतरे NSUI कार्यकर्ता,पुलिस का लाठीचार्ज

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *