पत‍ि के साथ मंद‍िर से मां के दर्शन कर ड्यूटी पर जा रही थीं, महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉला ने कुचला

पत‍ि के साथ मंद‍िर से मां के दर्शन कर ड्यूटी पर जा रही थीं, महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉला ने कुचला

सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. ड्यूटी पर जा रही महिला कॉन्स्टेबल चूकी खींचड़ (37) को एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सहित कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई जानकारी के अनुसार, सांचौर के डूंगरी गांव निवासी चूकी खींचड़ डीएसपी ऑफिस में कार्यरत थीं. सुबह वह अपने पति प्रकाश के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थीं. वहां से लौटते समय उन्होंने पति को एक टाइल्स की दुकान पर उतारा और खुद ऑफिस के लिए रवाना हो गईं. दुकान से महज 100 मीटर आगे बढ़ने पर बिलाल अस्पताल के सामने ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

हादसे के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और जांच शुरू कर दी है. देर शाम चूकी खींचड़ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डूंगरी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें

खाटूश्‍यामजी सहकारी सम‍ित‍ि के अध्‍यक्ष को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

साधु बनकर रेड मारने पहुंची ACB की टीम, ASI ने पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी रिश्वत

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *