एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज,कोटा ने रचा कीर्तिमान, दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का होगा दहन

एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज,कोटा ने रचा कीर्तिमान, दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का होगा दहन

कोटा के 132वें राष्ट्रीय मेला दशहरा- 2025 में 2 अक्टूबर को दहन किए जाने के लिए रावण का 215 फीट का पुतला तैयार किया गया है. यह दुनिया भर में अब तक बने रावण के पुतलों में सबसे ऊंचा है. इस उपलब्धि के लिए कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज होगा.

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सुझावों के अनुसार कोटा दशहरा मेला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कईं नवाचार किए गए हैं. मेले में परंपरा और आधुनिकता का संगम करते हुए विभिन्न इवेंट भी शामिल किए गए हैं. मेला दशहरा में अब तक 72 से 75 फीट के रावण के पुतले बनते आए हैं.

परन्तु लोकसभा स्पीकर बिरला की मंशा के अनुरुप इस बार 215 फीट का रावण का पुतला बनकर तैयार हो गया है. यह विश्व का अब तक का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है. इस कीर्तिमान का रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई है

कोटा के नाम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि रावण दहन के दिन कोटा आएंगे. वे अपने मापदंडों के अनुरूप पुतले को मापने की प्रक्रियाएं कर सर्टिफिकेट उसी दिन प्रमापा पत्र सौंपेंगे. पहले नगर निगम के अभियंताओं की टीम ने आज को पुतला खड़ा करने की प्रक्रिया से पहले पुतले का ड्रोन से मेजरमेंट किया गया. प्रारंभिक नाप-जोख में यह 215 फीट से भी अधिक ऊंचा पाया गया है

उल्लेखनीय है कि अभी दिल्ली के नाम 210 फीट का रावण का पुतला बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. यहां वर्ष 2024 में जलाए गए रावण के पुतले को विश्व का सबसे ऊंचा पुतला घोषित किया गया है

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में खांसी की सिरप पीने से 5 साल के बच्चे की मौत; दवाई पर उठे सवाल

मां दुर्गा की साधना में जुटे CM भजनलाल शर्मा, आठ माह से त्याग चुके अन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *