सुमेरपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सुमेरपुर। परम पूज्य 108 महामंडलेश्वर श्री हरिराम दासजी महाराज के सानिध्य में श्री बाण माता मंदिर, झांसी रानी सर्कल में चल रही श्रीराम कथा के दौरान शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान...

सुमेरपुर निकाय चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! एक ही दिन 15 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, मंत्री जोराराम कुमावत ने लगाया पूरा दम

सुमेरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सुमेरपुर में भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। शुक्रवार को एक ही दिन में भाजपा के 15 प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। खास बात यह रही कि इन सभी कार्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रमों में विधायक एवं कैबिनेट...

बाड़मेर निकाय चुनाव में ‘सेब’ की भारी डिमांड, 24 निर्दलीयों को मिला सिंबल; 7 वार्डों में लॉटरी

बाड़मेर। नगर निकाय चुनाव में इस बार ‘सेब’ के चुनाव चिन्ह की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। निर्दलीय प्रत्याशियों में सेब सिंबल को लेकर खासा उत्साह है। निर्वाचन विभाग की ओर से 24 निर्दलीय प्रत्याशियों को सेब का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। सेब के चुनाव चिन्ह...

जोधपुर नगर निगम चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, पति-पत्नी दंडवत करते पहुंचे अधिकारी के पास

जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब पति-पत्नी चुनाव चिन्ह लेने के लिए कलेक्ट्रेट गेट से सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय तक दंडवत...

जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत; गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका

जोधपुर। जोधपुर में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर गुस्साए लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने डंपर में आग...

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, वार्ड 55 के प्रत्याशी राकेश प्रजापत भाजपा में शामिल

पाली। निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को शुक्रवार को एक और झटका लगा। शहर के वार्ड संख्या 55 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रजापत ने भाजपा ज्वॉइन कर ली और भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित को समर्थन देने का ऐलान किया। दरअसल, इस वार्ड से पहले ही जुगल किशोर प्रजापत...

पाली में गाजे-बाजे के साथ निकली कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

पाली। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं युवाओं की टोलियां ‘हाथी-घोड़ा...

बाली नगरपालिका चुनाव की तस्वीर साफ, 74 प्रत्याशी मैदान में

बाली। नगरपालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलते ही अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। बाली नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 74 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर...

नाबालिग से रेप के मामले में 22 साल के आरोपी को 20 साल की सजा

पाली। पाली के POCSO कोर्ट संख्या-1 ने नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश निहालचंद ने 3 सितंबर 2026 को मामले में फैसला सुनाया। दोषी आरोपी की उम्र 22 साल बताई गई है। विशिष्ट लोक अभियोजक...

सांडेराव के पास सवारियों से भरी निजी बस पलटी, 6 यात्री घायल

पाली। शुक्रवार को सांडेराव थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तखतगढ़ अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से...