पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, मतदान के बाद राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग, क्या पलटेगा खेल?

पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, मतदान के बाद राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग, क्या पलटेगा खेल?

पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में राज्य की 294 में से 152 सीटों पर मतदान कराए गए। पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली है। पहले चरण में लगभग 91.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पहले चरण में हुए भारी मतदान के बाद राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग बहुत तेज हो गई है। भारी मतदान को लेकर भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों ही अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे कर रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा इसे बदलाव की आंधी बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी इसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बता रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *