PM मोदी की ओर से आयोजित डिनर में शामिल होंगे BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक प्रतिनिधि
नई दिल्ली। BRICS Summit 2026 के बीच भारत मंडपम में आज BRICS राष्ट्राध्यक्षों के लिए डिनर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित इस डिनर में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ कई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रिजिजू समेत कई केंद्रीय मंत्री भारत मंडपम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंच रहे हैं।
WHO प्रमुख टेड्रोस भी भारत मंडपम पहुंचे
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित डिनर में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंच गए हैं।
यह डिनर BRICS Summit के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। इसमें वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक मुलाकात और संवाद का भी अवसर रहेगा।
दुनिया के कई बड़े नेता एक मंच पर
BRICS Summit 2026 में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेता और प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जो करीब 45 मिनट चली। बैठक में पीएम मोदी ने भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए जिनपिंग का आभार जताया।
अब भारत मंडपम में होने वाले डिनर कार्यक्रम पर भी दुनिया की नजर है। BRICS Summit के जरिए भारत वैश्विक दक्षिण, आपसी सहयोग और बदलती वैश्विक व्यवस्था को लेकर अपनी कूटनीतिक भूमिका को मजबूती से सामने रख रहा है।



