सत्य निकेतन हादसा: बेसमेंट में खुदाई से खिसका पिलर, भरभराकर ढही पूरी इमारत; CM बोलीं- जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे

सत्य निकेतन हादसा: बेसमेंट में खुदाई से खिसका पिलर, भरभराकर ढही पूरी इमारत; CM बोलीं- जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इमारत हादसे के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जिस इमारत में ‘हॉस्टल डेज’ नाम का PG संचालित हो रहा था, उसके अचानक ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Delhi Building Collapse Live Updates: 2 dead, 5 critical; home minister  speaks to Delhi CM and police chief, takes stock of situation - The Times  of India

बेसमेंट में खुदाई बनी हादसे की वजह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिसके बाद पूरी इमारत ढह गई। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग पुरानी थी और उसमें निर्माण एवं मरम्मत का काम भी चल रहा था।

Delhi CM assures rescue after building collapse

सीएम ने स्पष्ट कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘बिल्डिंग मालिक हो या अधिकारी, किसी को नहीं बख्शेंगे’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 11 लोगों को बचाया गया है और वह घायलों की स्थिति जानने के लिए अस्पताल जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए सभी लोगों की हालत की जानकारी लेना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “जो भी इसके लिए जिम्मेदार है—चाहे वह बिल्डिंग का मालिक हो या कोई अधिकारी—उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद NDRF, फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। भारी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *