ग्रीनलैंड को अमेरिका के सिवाय दुनिया का कोई और देश बचा नहीं सकता, दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले ट्रंप

ग्रीनलैंड को अमेरिका के सिवाय दुनिया का कोई और देश बचा नहीं सकता, दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले ट्रंप

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यूरोप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है, हालांकि वे यूरोपीय देशों से प्यार करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो अमेरिका को ग्रीनलैंड सौंप दे. ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे.

ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को बर्फ का एक टुकड़ा बताया. उन्होंने ने कहा, ‘हम बस इतना ही मांग रहे हैं कि हमें ग्रीनलैंड मिल जाए, जिसमें स्वामित्व और मालिकाना हक भी शामिल हो. इसकी रक्षा के लिए स्वामित्व बहुत जरूरी है क्योंकि पट्टे पर रखकर इसकी रक्षा नहीं की जा सकती.’ ट्रंप ने नाटो को चेतावनी दिया, अगर आप ग्रीनलैंड पर कब्जा करने में अमेरिका का साथ देंगे तो हम आपके आभारी रहेंगे. अगर साथ नहीं दिया तो हम इसे याद रखेंगे.’

गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- हम इसे आर्थिक रूप से  करेंगे डेवलप – Money9live

ट्रंप ने कहा, ‘कौन भला ऐसे लाइसेंस समझौते या पट्टे की रक्षा करना चाहेगा, जो समुद्र के बीचोंबीच बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा है. यहां जहां अगर युद्ध होता है तो अधिकांश कार्रवाई उसी बर्फ के टुकड़े पर होगी. मिसाइलें ठीक उसी बर्फ के टुकड़े के ऊपर से गुजरेंगी.’ ट्रंप ने यह भी तर्क दिया कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण से नाटो गठबंधन मजबूत होगा. उन्होंने कहा, ‘यह नाटो के लिए कोई खतरा नहीं है. इससे पूरे नाटो गठबंधन की सुरक्षा और मजबूत होगी. नाटो ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया.’

ट्रंप ने कहा, ‘यूरोपीयन यूनियन को अमेरिका की सरकार से सीखना चाहिए. मैं ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करता हूं. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जब हमने ग्रीनलैंड को बचाया और डेनमार्क को सौंप दिया, तब हम एक शक्तिशाली थे, लेकिन अब हम उससे कहीं अधिक शक्तिशाली हैं. हमने खूबसूरत डेनमार्क के लिए लड़ाई लड़ी, जो कि जमीन नहीं, बल्कि बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा है, इसे वापस देना हमारी मूर्खता थी.’

ट्रंप कहते हैं कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण 'अस्वीकार्य' है। :  r/IRstudies

 

ट्रंप ने कहा, ‘ग्रीनलैंड अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण सामरिक लोकेशन है. इस पर अमेरिका का कब्जा होने से समूचे नाटो की सुरक्षा बढ़ेगी. हमें इसकी आवश्यकता रणनीतिक कारणों से है, न कि दुर्लभ खनिजों के लिए.’ उन्होने कहा, ‘यूरोप में कुछ स्थान तो पहचाने जाने लायक भी नहीं हैं. मुझे यूरोप से प्यार है, लेकिन यह सही रास्ते पर नहीं चल रहा है. यूरोप को उसकी इमिग्रेशन और आर्थिक नीतियों से काफी नुकसान हुआ है. इसके उलट अमेरिका में बड़े बदलाव हुए हैं

ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का किया दावा

अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कि मैंने एक वर्ष में दुनिया में आठ युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने कहा कि युक्रेन में भी एक खूनी युद्ध जारी है। वे इसे भी  रुकवाएंगे।

कड़ी सुरक्षा के बावजूद आयोजन स्थल के बाहर ट्रंप का विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही, उनके भाषण स्थल में प्रवेश करने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सैकड़ों लोग बाहर विभिन्न स्थानों पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए।

दावोस में ट्रंप ने चीन पर बोला हमला- कहा मूर्ख लोग उनसे पवनचक्कियां खरीदते हैं

दावोस में ट्रंप ने कहा कि चीन में ही सारी पवनचक्कियां बनती हैं, लेकिन मुझे वहां कोई नजर नहीं आ रही; वे उन्हें यूरोप के बेवकूफ लोगों को बेचते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। उन्होंने कहा कि पवनचक्कियां पक्षियों को मारती हैं, प्राकृतिक दृश्यों को नष्ट करती हैं; मूर्ख लोग इन्हें खरीदते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक बैठक में यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message