आत्मघाती हमले से दहल उठा पाकिस्तान, BLF ने सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान

आत्मघाती हमले से दहल उठा पाकिस्तान, BLF ने सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान

बलूच विद्रोही गुट ने रविवार (30 नवंबर) रात करीब 9 बजे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नोकुंदी इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के पास फिदायीन हमले हुए हैं जानकारी के मुताबिक FC मुख्यालय के पास बने इस संवेदनशील कंपाउंड पर पहले बलूच विद्रोही गुट ने 5 बड़े धमाके किए और फिर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी

फिदायीन हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने ले ली है और BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने बयान जारी कर बताया कि यह हमला BLF की सादो ऑपरेशनल बटालियन (SOB) यूनिट ने अंजाम दिया था. अटैक में उस संवेदनशील कंपाउंड को निशाना बनाया गया है, जहां खनन प्रोजेक्ट से जुड़े विदेशी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और स्टाफ के काम करने और रुकने-ठहरने की व्यवस्था पाकिस्तानी सरकार ने की है.

बलूच विद्रोही गुट और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प में अब तक मौत का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमला बलूचिस्तान के जिस नोकुंदी इलाके में हुआ है, व चगाई जिले में आता है और चगाई जिले के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. हमले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह वही इलाका है जिसे पाकिस्तान सरकार दुनिया भर में अपनी “सबसे सुरक्षित” विदेशी निवेश परियोजना के रूप में पेश कर रही थी

बता दें कि पूरी दुनिया में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला पाकिस्तान इस वक्त अपने पाले हुए आतंकियों की वजह से बड़े संकट से जूझ रहा है. इससे पहले 24 नवंबर को पेशावर स्थित FC हेडक्वार्टर पर ठीक इसी तरह का फिदायीन हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रॉक्सी ग्रुप जमात-उल-अहरार ने ली थी. साथ ही पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की सेना ने जिन 30 आतंकियों को मारा है, उसमें से 2 आतंकी बहावलपुर का अबू दुजाना उर्फ अली हमदान और पीओके का मोहम्मद हारिस दोनों को पाकिस्तानी सेना और ISI के समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने भारत में आतंकवाद के लिए ट्रेन किया था, लेकिन दोनों ने 2 साल पहले TTP जॉइन कर ली थी और उल्टा पाकिस्तान की फौज जिसने उन्हें ट्रेन किया था, उस पर ही हमला करने लगे थे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की पाकिस्तान जिस आतंकवाद को दुनिया में एक्सपोर्ट करने के लिए 30 साल से तैयार कर रहा है और उसके लिए आज एक बड़ा संकट बन कर सामने आ चुके है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *