पाली, 4 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मीडिया कार्यशाला का आयोजन ‘‘आत्मा‘‘ कृषि विभाग के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का परिचय देते हुए भागीरथ उपनिदेशक महिला अधिकारिता द्वारा बताया गया कि आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनप्रतिनिधी, मीडिया, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं एनजीओ द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार व उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सुनिल भण्डारी ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं चर्चा करते हुए बताया की प्रदेश व देश की महिलाएं सशक्त हो, उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व शिक्षा को मध्यनजर रखते हुए लखपती दीदी जैसी योजनाओं पर धरातल पर लाया गया एवं महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हे समान अवसर प्रदान करने के लिए संसद में एक तिहाई आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपुर्ण माना है।

इस कार्यशाला में अधिकारी व कार्मिकों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता सहायक निदेशक टीना अरोडा द्वारा विधि से संघर्षरत बालकों, गोद लेने की प्रक्रिया, अनाश्रित एव असुरक्षित बच्चों, दतक ग्रहण, बाल श्रम व बाल विवाह आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसी प्रकार अमृत जांगिड वरिष्ठ महिला अधिकारिता द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 व कालीबाई भील उडान योजना की जानकारी प्रदान की। रीना मेवाडा सुपरवाईजर समेकित बाल विकास द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी प्रदान की गई।
महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र रोहट मानसी भंसाली ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हे विधिक सहायता प्रदान करना एवं दोनो पक्षों की समझाईश कर सुलह करवाने का कार्य किया जाता है।
राजश्री जेण्डर स्पेशलिस्ट जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वुमन ने बेटी बचाओं बेटी पढाआंे, लाडो प्रोत्सान एवं जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वुमन से संबंधित जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला की अगली कड़ी में सुनीता व राधा कालीका पेट्रोलिंग टीम द्वारा शहर में महिला उत्पीडन, छेड छाड आदि गंभीर मामलों पर टीम द्वारा मॉनिटरिंग कर पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की जाती है तथा दोषी मनचलों को उचित सजा एवं दण्डनीय कार्यवाही की जाती है। देवी बामणिया केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीड़ित महिला व बालिकाओं को सखी सेन्टर द्वारा दी जाने वाली पंाच निःशुल्क सेवाओं जैसे चिकित्सकीय/ मनोचिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस सहायता, कानून संबंधी परामर्श सहायता, परामर्श सुविधाएं व अस्थाई आवास की जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में जनप्रतिनिधि त्रिलोक चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2, अंत्योदय योजना व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। नारायण कुमावत ने पॉक्सो के अंतर्गत पीडित महिलाओं को कानूनी सलाह व दोषियों के सजा के प्रावधान के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मांगीलाल तंवर ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, विवाह पूर्व संवाद केन्द्र व विधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
इस कार्यशाला में आये हुए मीडिया कर्मीयों की ओर से राजकीय अस्पतालों में महिला जांचकर्मियांे की कमी, महिला हेल्प डेस्क पर महिला स्टॉफ की अनिवार्यता, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसो में निःशुल्क यात्रा के समय महिलाओं को सीट उपलब्धता की समस्या, पुलिस थानों में पीडिताओं से पूछताछ महिला पुलिस कर्मी द्वारा करवाये जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में अनाधिकृत माईक्रो फाईनेंस कंपनीयों द्वारा महिलाओं को प्रलोभन देकर लोन देने के नाम पर धोखा-धडी पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेने संबंधित सुझाव प्रस्तुत किये।
इस कार्यशाला में पूर्व सभापति मूलसिंह भाटी, जनप्रतिनिधि रामकिशोर साबू, समस्त पिं्रट व ईलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मी, विभाग से अशोक चौधरी, भाग्यश्री, इंदुबाला, अजीज खान व विक्रम चौधरी उपस्थित रहे।












