सुमेरपुर / नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर एवं युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कामधेनु गोशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के जन्म दिन को यादगार बनाया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिंह मनवार, करणसिंह मेड़तिया, जिला महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, जिला सचिव प्रवीण सिंह भाटी, नगर उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, नगर महासचिव रूपाराम मीणा, बरकत अली, नगर सचिव किशोर कुमार बुरासिया, खूबचंद खत्री, कार्यकारिणी सदस्य बद्री प्रसाद अग्रवाल, अमृतलाल, प्रवक्ता हिम्मत गहलोत, सोशल मीडिया प्रभारी अरूण कुमार बैरवा, मुकेश भारती, चम्पालाल मेघवाल,एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत देवासी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रावल, लुंबाराम, छगन कुमार, वजाराम देवासी एवं रुपाराम देवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं…











