सारणेश्वर मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर और एसपी

सारणेश्वर मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर और एसपी

सिरोही। सारणेश्वर मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को तेज कर दिया है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने मेला स्थल और उससे जुड़े मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था सहित मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

May be an image of one or more people, temple and monument

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग और यातायात को व्यवस्थित रखने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने मेला स्थल के साथ-साथ आवागमन के प्रमुख मार्गों का भी निरीक्षण किया, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग (सा.नि.वि.), नगरीय निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से मेले के दौरान कानून व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Share