यूनिसेफ के सहयोग से युवा आवास परिसर में होगा, करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

जयपुर, 6 मार्च।  जयपुर जिला प्रशासन, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवीन युवा नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं को रोजगार एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 18 मार्च को युवा आवास परिसर, जयपुर में किया जाएगा।
इस शिविर में निर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सिक्योरिटी, कॉल सेंटर, होटल, हॉस्पिटल तथा बीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निजी नियोजक अपनी रिक्तियों के साथ भाग लेंगे तथा मौके पर ही युवा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगे।
इसके अतिरिक्त आईटीआई, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, राष्ट्रीय करियर सेवा फॉर एससी/एसटी, जिला उद्योग केन्द्र जयपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभाग भी शिविर में भाग लेकर युवाओं को अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि शिविर में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही करियर काउंसलर्स द्वारा युवाओं की योग्यता एवं रुचि के अनुसार उपयुक्त कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दसवीं, बाहरवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग सहित विभिन्न योग्यताओं वाले बेरोजगार युवा इस शिविर में भाग लेकर अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियां तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message