
सुमेरपुर/ रविवार रात को कुछ युवकों ने सडक पर एक युवक को घेर कर उसके सिने में गोली मार दी थी । जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
पुलिस ने जिलेभर में आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई। घटना के 24 घंटे के भीतर पुष्पेंन्द्र सिंह को गोली मारने के आरोपी सिरोही जिले के बड़गांव (शिवगंज) निवासी राजवर्धनसिंह उर्फ राजवीर सिंह(21) पुत्र कालू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और बुलेट का खाली के बरामद किया।
किया हे पूरा मामला –
सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार रात को हुई। गोली लगने से पाली जिले के आमलिया (नाना) गांव निवासी बंटी (25) उर्फ पुष्पेंन्द्र सिंह नाम का युवक घायल हो गया। वह अपने ननिहाल सेदरिया गांव आया हुआ था। पुष्पेन्द्र बाइक पर अपने दोस्त राजवीर के साथ सलोदरिया से शिवगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार में कुछ युवक उतरे। उन्होंने नकाब पहन रखा था। इनमें से एक ने गोली चलाई, जो सीधे पुष्पेन्द्र के सीने में लगी। वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी वहां से फरार हो गए थे।
खबरें और भी हैं…











