खामेनेई के X अकाउंट से ईरान ने नेतन्याहू को दी धमकी, ईरान पर हमला करके इजरायल ने बड़ी गलती, नतीजा भुगतना होगा

खामेनेई के X अकाउंट से ईरान ने नेतन्याहू को दी धमकी, ईरान पर हमला करके इजरायल ने बड़ी गलती, नतीजा भुगतना होगा

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ शुरू हुई जंग आज सातवें दिन में पहुंच गई है. ये सब 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की जॉइंट स्ट्राइक्स से शुरू हुआ था, जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. तब से अब तक हालात बहुत तेजी से बिगड़े हैं. ईरान ने जवाबी हमले शुरू किए, गल्फ देशों में अमेरिकी बेस और दूतावासों पर ड्रोन और मिसाइल दागे. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अटैक बढ़ाए. ईरान में मौतों का आंकड़ा अब 1,250 से ऊपर पहुंच गया है और दुनिया भर में तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं

मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने धमकी दी है कि अगर आतंकवादी देश में प्रवेश करते हैं तो वह इराकी कुर्दिस्तान को निशाना बनाएगा. ईरान की रक्षा परिषद के हवाला से न्यूज एजेंसी ने बताया, ‘अभी तक केवल अमेरिका और इजराइल के ठिकानों और क्षेत्र में मौजूद अलगाववादी समूहों को ही निशाना बनाया गया है. इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर ईरान में आतंकवादियों की लगातार मौजूदगी, साजिश और प्रवेश की अनुमति दी गई तो इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की सभी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जाएगा

ईरान ने इजरायल को दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि उसे बिना किसी शर्त के सरेंडर करना होगा. ट्रंप के इस बयान के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई के X अकाउंट से इजरायल को धमकी दी गई है. पोस्ट में लिखा है कि ईरान पर हमला करके इजरायल ने बड़ी गलती कर दी है और उसे इसका नतीजा भुगतना होगा

ईरान के हमले में कुवैत के आरिफजान स्थित अमेरिका के मिलिट्री एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा है. हमले के बाद सामने आई फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एयरबेस पर कितने लोग मारे गए होंगे

अमेरिका ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने मिनुटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है. यूएस डिफेंस डिपार्टमेंट का कहना है कि अमेरिकी वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के जवानों ने कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से इस मिनुटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल का परिचालन परीक्षण प्रक्षेपण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message