पाली, 18 मार्च। जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा व जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने गुरूवार को पाली जिले के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान खर्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि बजट घोषणाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे, उन्होंने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर तेजी से कार्य करने के लिये कहा।
बैठक में प्रभारी मंत्री खर्रा ने व प्रभारी सचिव रमेश आगामी दिनों में ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति तैयारी, समर कंटींजेंसी प्लान, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, टैंकर प्रबंधन एवं वैकल्पिक स्रोतों की उपलब्धता, हैण्डपंप नलकूप, बजट घोषणाओं (वर्ष 2024-25 एवं 2025-26) की प्रगति की समीक्षा, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, लंबित घोषणाओं के कारण एवं समयबद्ध पूर्णता की कार्ययोजना, बजट वर्ष 2026-27 की घोषणाओं हेतु भूमि आवंटन की समीक्षा की व भूमि की उपलब्धता एवं आवंटन की स्थिति, समाधान के बारे में विस्तार से आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, जिले के चयनित उत्पादों का विकास एवं विपणन, स्थानीय उद्यमिता एवं रोजगार के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्रवृत्तियां, अन्य महत्वपूर्ण राज्य स्तर पर लम्बित मुद्दे, विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की व प्रगति लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नमो नर्सरी की तैयारी, पौधरोपण अभियान की तैयारी एवं नर्सरी की स्थिति, लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन एवं वितरण के लिये कार्ययोजना, विद्यालय भवनों की स्थिति एवं मरम्मत कार्य स्कूल भवनों की भौतिक स्थिति का आंकलन, आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा उपायों की प्रगति, राईजिग राजस्थान के तहत हुये एम.ओ.यू. की समीक्षा की व जिला स्तरीय विशेष मुद्दों के बारे में जानकारी ली व जिला स्तरीय विशेष मुद्दों का चिन्हीकरण उनके समाधान के लिये कार्ययोजना सुझाव भी लिये।
बैठक में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में बजट घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, डीएफओ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में बजट प्रावधानों के बारे में जानकारी दी
पाली/जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज गुरूवार को सर्किट हाउस में मीडीया से प्रेस वार्ता लेकर बजट 2026 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारा प्रयास है कि राज्य में हर वर्ग व क्षेत्र का संतुलित व समग्र विकास हो व इसके लिये उस अनुरूप कार्ययोजना, समयबद्व क्रियान्वयन व गुणवत्तापूर्ण पर बल दे रहे है। उन्होंने इस अवसर पर विस्तार से बजट के बारे में विभिन्न योजनाओं कार्या के प्रावधानों की जानकारी दीं। इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव पी रमेश, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, डीएफओ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी व मीडीयाकर्मी उपस्थित रहे।











