मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में जयपुर मेट्रो फेज टू को लेकर बड़ा एलान, कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में जयपुर मेट्रो फेज टू को लेकर बड़ा एलान, कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर अपने कार्यकाल में ‘परियोजना पर परियोजना घोषित करने’ लेकिन जमीन पर ‘जीरो नहीं, डबल जीरो” काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. जबकि राजस्थान में सरकार द्वारा किए गए कामों और उपलब्धियों को बताया. इतना ही नहीं इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की जो विभिन्न क्षेत्रों के लिए थी

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदर्शन पर बहस की चुनौती भाजपा ने स्वीकार की, लेकिन कांग्रेस चर्चा का सामना नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों के कारण सदन में सार्थक बहस नहीं हो पाई और विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए ठोस उपलब्धियां नहीं थीं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को बयानबाज़ी सदन के भीतर करनी चाहिए, बाहर नहीं। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस के आंतरिक विवादों का भी जिक्र किया जिस पर कांग्रेस विधायक ने अपना आक्रोश जताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में आंकड़ों को गिनाते हुए कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय दो वर्ष पहले 1.67 लाख रुपये से बढ़कर अब 2.02 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जो 21 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि 2026–27 में राज्य की वार्षिक राजस्व प्राप्तियां 3.25 लाख करोड़ रुपये अनुमानित हैं, जो पिछले वर्ष से 14.09 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटा 3.6 प्रतिशत पर नियंत्रित है, जो एफआरबीएम सीमा के भीतर है और पिछली सरकार के औसत 4.25 प्रतिशत से कम है। वर्तमान बजट का आकार पिछली कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट से लगभग 41 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं- 

जयपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए द्रव्यवती नदी के किनारे 36 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण।
जयपुर मेट्रो फेज-टू के तहत 42.80 किमी लंबी परियोजना (लगभग 13,600 करोड़ रुपये) का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी।
मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रस्ताव।
बालोतरा जिले में कौशल विकास हब की स्थापना।
आगामी वर्ष के लिए 1.25 लाख पदों पर भर्ती हेतु कैलेंडर जारी करने की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message