कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खरीद केंद्रों का किया उदघाटन

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खरीद केंद्रों का किया उदघाटन
पाली, 04 अप्रैल।  भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्धारा अजमेर डिविजन के पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन सेंटर्स- सांडेराव, तख्तगढ़ व सुमेरपुर में शनिवार से समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीदी शुरू कर दी गई है। इन तीनों सेंटर्स पर गेंहू खरीद का कार्य पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इनमें से सांडेराव में पहली बार एफसीआई ने गेंहू खरीद केंद्र स्थापित किया है, जबकि तख्तगढ़ में लगातार दूसरे साल गेहूं की खरीद की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बताया कि रामबा फार्म, साण्डेराव में बनाए गए खरीद केंद्र पर गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को इस वर्ष गेहूं पर ₹2,735 प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। इसमें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2,585 और राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला ₹150 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस शामिल है।
temple और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
उन्होंने बताया कि तख्तगढ़ की सिंचाई कॉलोनी स्थित केंद्र पर गेहूं खरीद प्रारंभ हुई है। उन्होंने बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर, तख्तगढ और सांडेराव केंद्रों पर 5-5 हजार बारदान उपलब्ध कराया गया है। इन सेंटर्स पर 30 जून-2026 तक गेंहू की खरीद की जाएगी। सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण 25 जून 2026 तक खुला रहेगा। गेहूं की तुलाई के बाद किसानों को भुगतान सीधे उनके जन आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में ऑनलाइन किया जाएगा। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए किसान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर राजकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर मंत्री ने खरीद केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने किसानों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभंव मदद का भरोसा दिया। कुमावत ने अपने संबोधन में सांडेराव के खरीद केंद्र को आगामी वर्षों में नियमित रूप से संचालित करने के बारे में बताया। कुमावत ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्धारा किसानों व पशुपालकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की नहरों व बांधों के निर्माण व मरम्मत के लिए स्वीकृत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
पाठ की फ़ोटो हो सकती है
इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, जयेंद्र सिंह, पूनम सिंह परमार, मुकेश मोदी, मंत्री भूराराम, महिपाल सिंह, भूराराम कुमावत व शंकर सिंह राजपुरोहित काकू, सिंदरू सरपंच नरेंद्र देवासी, गोपाल सिंह आकड़दा, रामसिंह कोसेलाव, सिंदरू ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हनुमंत सिंह, सांडेराव व्यापार मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल घांची, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि करण सिंह राजपुरोहित दुजाणा, एफसीआई, अजमेर के मंडल प्रबंधक राकेश कुमार, पाली एफसीआई के पंजीकरण अधिकारी दिलीप स्वामी, कृषि उपज मंडी समिति, सुमेरपुर के सचिव पूर्ण सिंह, कोसेलाव के पूर्व सरपंच चंपालाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message